फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे ने 35 महिलाकर्मियों को कराई नैमिषारण्य की यात्रा

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने 35 महिलाकर्मियों को कराई नैमिषारण्य की यात्रा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से सोमवार को 35 महिला रेलकर्मियों को नैमिषारण्य की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराई गई। इसका उद्देश्य नारी सशक्तीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देना था। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि महिलाकर्मियों को लखनऊ से नैमिषारण्य और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान जलपान, भोजन, सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन की पूरी व्यवस्था की गई। बताया कि तीर्थयात्रियों को नैमिषारण्य के साथ चंद्रिका देवी मंदिर, चक्रतीर्थ स्थल और हनुमान गढ़ी मंदिर, ललिता देवी मंदिर, बाला जी मंदिर और विष्णु मंदिर के दर्शन कराए गए। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं में आत्मनिर्भरता व पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे ने 35 महिलाकर्मियों को कराई नैमिषारण्य की यात्रा- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें