चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री आशुतोष टंडन ने रविवार को अचानक जिला चिकित्सालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं के साथ-साथ मरीजों का हाल चाल लेने के साथ सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
मंत्री के दौरे की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीएसओ और सीएमएस समेत सभी डॉक्टर मौके पर पहुंच गए। मंत्री ने सभी को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
साथ ही कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी मंत्री ने सभी को अवगत कराया।