फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: राम जानकी शिव मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, भड़के लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया शुरू

Wed, 06 Nov 2024 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के राम जानकी मंदिर से भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण जी की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने से हड़कंप मच गया। मामले में लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मंदिर से चोरी हुईं अष्टधातु की मूर्तियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार स्थित राम जानकी शिव मंदिर में अष्टधातु की राम, जानकी व लक्ष्मण की प्रतिमा के साथ ही लड्डू गोपाल की मूर्ति मंगलवार की रात चोरी हो गई। इसके बाद भड़के लोगों ने खुलासे की मांग को लेकर बुधवार को मथुरा बाजार में दुकानें बंद कर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


मंदिर के संरक्षक बीरबल उर्फ हरिराम कसौंधन ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे के बीच सैकड़ों साल पुराने मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति व लड्डू गोपाल की प्रतिमा चोरी हो गई। बताया कि उनका बेटा आशीष जब रात में मंदिर का ताला बंद करने पहुंचा तो देखा कि मंदिर से मूर्ति गायब थी। पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस अफसरों ने पहुंचकर जानकारी ली। 

ये भी पढ़ें - रायबरेली: इस बार राहुल ने गिनाईं सिस्टम की खामियां, कराया मुख्य विपक्षी नेता होने का एहसास, दिए ये संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: जमीनों की खरीद में कथित गड़बड़ियों को मुद्दा बनाएगी सपा, इन चुनावों को 2027 का सेमीफाइनल मान रही है पार्टी


बुधवार की सुबह बाजार में मूर्ति चोरी की जानकारी अन्य लोगों को हुई। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारी चोरी की गई मूर्ति की बरामदगी की मांग कर रहे थे बाद में पुलिस अफसरों ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें