गोष्ठी में पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने विचार रखे।
लखनऊ। साझी दुनिया की ओर से जनतंत्र और मतदान का अधिकार विषय पर प्रेस क्लब में मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने चुनावी व्यवस्था, ईवीएम और एसआईआर जैसे मुद्दों पर विचार रखे। इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने शेर पढ़ा कुछ तो मजबूरियां रही होंगी...। मुख्य वक्ता व पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने कहा कि ईवीएम पर लंबे समय से चर्चाएं और आशंकाएं सामने आती रही हैं लेकिन अब तक गड़बड़ी का कोई ठोस और प्रमाणिक सबूत सामने नहीं आया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा बनाए रखना जरूरी है और बहस तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। एसआईआर की आवश्यकता पर पूछे गए सवाल पर लवासा ने कहा कि किसी भी प्रक्रिया को लागू करते समय उसके व्यावहारिक पक्षों पर भी ध्यान देना चाहिए। गोष्ठी में प्रोफेसर निवेदिता गेवन, नदीम हसनैन समेत कई वक्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाता सम्मान की जरूरत पर जोर दिया।
गोष्ठी में पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने विचार रखे।