फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्हीलचेयर पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे

विज्ञापन
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गायत्री विद्या मार्केट पार्क में शिविर लगा।
विज्ञापन
लखनऊ। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को राजेंद्र नगर स्थित गायत्री विद्या मार्केट पार्क में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गरीबों एवं असहायों लोगों को ट्रस्ट जरिये कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण किया गया। बुजुर्ग रतन वाल्मीकि एक दुर्घटना में दोनों पैर चले गए थे। जब उन्हें ट्राई साइकिल पर बिठाया गया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसी तरह बुजुर्ग कलीम को चश्मा मिला। स्वास्थ्य मेले में मुख्य अतिथि राजेंद्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व डॉ. पवन राष्ट्रीय महामंत्री साहित्य परिषद ने ट्रस्ट की सराहना की। कार्यक्रम में 2000 कंबल, 225 छड़ी, कान की 65 मशीन, 50 ट्राई साइकिल तथा अन्य दिव्यांग उपकरण वितरित किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें