फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अशोक अध्यक्ष और राजेश बने उपाध्यक्ष

Tue, 19 Aug 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की एलुमिनाई एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर की वार्षिक आम सभा का आयोजन सोमवार को गोमती नगर स्थि
विज्ञापन
लखनऊ। आईआईटी रुड़की एलुमिनाई एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर की वार्षिक आम सभा का आयोजन सोमवार को गोमती नगर स्थित कबीर शांति मिशन भवन में हुई। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी इंजीनियर वाई डी माथुर, सुमेर अग्रवावि, जीसी अग्रवाल ने सभी की सहमति से अशोक श्रीवास्तव को अध्यक्ष व रवींद्र वैश को सचिव मनोनीत किया। राजेश अग्रवाल उपाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा-सांस्कृतिक सचिव, एन आर्या ट्रैजरार व आशीष अग्रवाल सह सचिव चुने गए। इससे पहले एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में चैप्टर की उपलब्धियों के बारे में बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ चैप्टर सभी चैप्टरों में हमेशा आगे रहा है। इसे और भी आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें