आशा बहुओं और आंगनबाड़ी सदस्यों ने सांसद को सुनाईं समस्याएं।
मलिहाबाद। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रिंकी सिंह ने मलिहाबाद स्थित कार्यालय पर पीडीए नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि सांसद आरके चौधरी ने आशा बहू, आंगनबाड़ी सदस्यों की समस्याएं सुनीं। कहा कि सपा सरकार बनने पर सभी आशा बहुओं और आंगनबाड़ी सदस्यों की समस्याएं लोकसभा में उठाकर सपा उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाएगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार मधुशाला खुलवा रही है और पाठशाला बंद कर रही है। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, व्यापार सभा की जिलाध्यक्ष रिंकी गुप्ता, जिलाध्यक्ष जय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुनीता मित्रा, राष्ट्रीय महासचिव मेहनाज खान, उपाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, सोनू कनौजिया, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान मौजूद रहे।
आशा बहुओं और आंगनबाड़ी सदस्यों ने सांसद को सुनाईं समस्याएं।