फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी का संघ और भाजपा पर हमला, बोले- गोडसे थे पहले आतंकवादी

Sat, 13 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने सपा व भाजपा में अटूट रिश्ते का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि यूपी में समाजवाद नहीं यादववाद है, समाजवादी नेता लोहिया को भूलकर फिल्मी एक्टरों के नाच-गानों का मजा लेते हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। केवल उनकी सभाओं पर पाबंदी लगाने के लिए कानून की याद आती है।

उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश की पहली आतंकवादी घटना महात्मा गांधी की हत्या थी। इसे अंजाम देने वाले नाथूराम गोडसे पहले आतंकवादी थे। सावरकर भी उनके मददगार थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उनकी मदद के लिए पैसे एकत्र किए थे। कहा कि मैं ये बातें यूं नहीं कह रहा, सरकार पटेल मे अपने पत्र में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चंदा एकत्र करने और गोडसे की मदद का जिक्र करते हुए इस पर ऐतराज जताया था।
विज्ञापन


असदउद्दीन ओवैसी रविवार को यहां साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में एआईएमआईएम के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मजलिस पूरी ताकत से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। यूपी की जनता बदलाव चाहती है। मैं खुद हर विधानसभा क्षेत्र में जाऊंगा।। उम्मीद है कि हमारे प्रत्याशियों को कामयाबी मिलेगी।

'सपा, बसपा व कांग्रेस तय करें उनमें सेकुलर कौन'

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, आप यहां से लौटकर जाएंगे तो तमाम सवाल होंगे, हम पर इल्जाम लगाए जाएंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस नेता मजलिस पर फिरकापस्ती का आरोप लगाएंगे। मैं पूछता हूं कि ये तीनों दल तय कर ले कि उनमें सेकुलर कौन है?

उन्होंने कहा, मुल्क की आजादी के बाद से हम तिरंगा फहरा रहे हैं, राष्ट्रगान जन-गण-मन गाते हैं, गाते रहेंगे। आजादी की लड़ाई में मौलाना ए इकराम का बहुत बड़ा योगदान था। अब इस मुल्क में लोकतंत्र को जिंदा रखना वक्त का तकाजा है।

आजादी के बाद मुसलमानों की अनदेखी
ओवैसी ने कहा कि आजादी के बाद दलितों, मुसलमानों ने अपना लीडर नहीं बनाया। अपर कास्ट या रूलिंग क्लास के नेताओं को लीडर माना। नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी से समस्याओं के हल की उम्मीद लगाई।

यूपी में बाबरी मस्जिद शहीद हुई तो समाजवादी पार्टी बनी। मुसलमानों ने यूपी में मुलायम सिंह, बिहार में लालू प्रसाद, महाराष्ट्र में शरद पंवार और आंध्र प्रदेश में चन्द्रबाबू नायडू को नेता माना। इन पर भरोसा करने से क्या हासिल हुआ?

2011 की जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि मुसलमान साक्षरता में पिछड़ा गया। इन पार्टियों को इसका जवाब देना होगा। जिन पर भरोसा किया, मुसलमान उन्हीं के धोखे के शिकार हुए। मुसलिम इलाकों में स्कूल नहीं खोले गए।

सपा को मुझसे खास मोहब्बत, नहीं मिलती जलसों की इजाजत

एआईएमआईएम के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार को मुझसे खास मोहब्बत है। तीन साल से सरकार की कोशिश है कि यूपी में मेरा कोई जलसा न हो जाए। सभाओं की इजाजत नहीं दी जाती।

यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है, कानून की याद मेरी सभाओं की इजाजत निरस्त करने के लिए आती है। उन्होंने कहा, मैं संसद में खड़े होकर गुजरात के दलितों के मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आंखों में आंख डालकर बोल सकता हूं लेकिन यूपी में जलसे नहीं कर सकता।

यूपी में मुसलमानों की शिक्षा की स्थिति और ज्यादा खराब है। सपा नेताओं ने वादा किया था कि यूपी में मुसलमानों के लिए एजूकेशन हब बनाएंगे लेकिन कहीं दिखता नहीं है। सरकार नहीं चाहती कि हमारे बच्चे स्कूल न जाएं।

सपा नेताओं की बहस की चुनौती

ओवैसी ने सपा पर तमाम आरोप लगाते हुए उनके नेताओं को बहस की चुनौती दी। कहा, वे बहस के लिए नहीं आ सकते तो मैं उनके मंच पर लाखों की भीड़ में भी बहस करने को तैयार हूं।

उन्होंने कहा, सपा और भाजपा एक हैं। वे नहीं चाहते कि यूपी में आकर कोई उनकी पोल खोले। सपा सरकार दादरी में अखलाक के परिवार की आर्थिक मदद भी करती हैं और उनके खिलाफ मुकदमा भी कायम कराया जाता है। यदि लोहिया जिंदा होते तो कहते हैं कि उनके उसूलों के लिए मजलिस और ओवैसी लड़ रहे हैं।

सपा लोहिया को भूल गई है, उनसे नाच-गाने याद हैं। बुंदेलखंड के सूखे में लोग घास की रोटी खा रहे थे और सपाई फिल्मी एक्टरों के गाने सुनने में मस्त थे। यूपी में समाजवाद नहीं यादववाद है।

कम्युनल, एंटी नेशनल का प्रमाणपत्र देने की दुकान
ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा हमें कम्युनल और भाजपा एंटी नेशनल कहती हैं। इन दलों में फिरकपरस्ती और राष्ट्र विरोधी होने का प्रमाणपत्र देने के लिए दुकानें खोल रखी हैं।

कहा कि इन साहूकारों का बेड़ा गर्क करना होगा। मैं हैदराबाद में पकड़े गए युवाओं के लिए वकील का इंतजाम करता हूं तो देशविरोधी कहते हैं। यूपी में 20 हजार मुसलमान नौजवान जेलों में बंद हैं, उन्हें लीगल एड नहीं मिल रही।

हर थाने में सीएम के रिश्तेदार तैनात

एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में मुसलमानों की आबादी 19 फीसदी है और सरकारी नौकरियों में उनकी भागीदारी मात्र 5 फीसदी है। यूपी के पुलिस स्टेशन में मुख्यमंत्री के दो रिश्तेदार जरूर मिल जाएंगे लेकिन हमारे (मुसलमानों के) साथ इंसाफ नहीं करेंगे।

भैंस और ’कल्लू’ तक सीमित अखिलेश, मोदी की सियासत
ओवैसी ने आजम खां और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया के बहाने सपा और भाजपा पर निशाना साधा। कहा, यहां किसी (आजम खां) की भैंस चोरी हो जाती है तो पुलिस उसे ढूंढती है। किसी का कुत्ता (कल्लू) गुम हो जाता है तो वह कहता है कि पुलिस भैंस ढूंढ सकती है कल्लू को क्यों नहीं।

आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि उनकी भैंस चोरी नहीं हुई थी, उनसे तंग होकर भाग गई थी। मुसलमान और दलित भी उनसे भाग गए हैं। यूपी में समाजवाद नहीं यादववाद है। यूपी में अखिलेश और नरेन्द्र मोदी की सियासत भैंस और कल्लू तक सीमित होकर रह गई है।

70 साल में अक्लमंदों ने किया बेड़ा गर्क
ओवैसी ने कहा कि पिछले 70 साल से मुसलमानों के साथ धोखा हुआ है। इसके बावजूद हमारे लिए कहा जाता है कि वोट काटने आए हैं। 70 सालों में इनकी सरकार थी, इन्होंने क्या किया ? इस दौरान क्या-क्या नहीं हो गया ? मुजफ्फरनगर दंगा हुआ तो सपा के मुसलिम नेताओं की जुबां पर ताले पड़े गए। हमारे प्रत्याशी जीतेंगे तो वे ‘मजबूर’ नहीं होंगे। आपके हकों के लिए लड़ेंगे।
विज्ञापन

भाजपाई सावरकर को माने या तिरंगे यात्रा निकालें

ओवैसी ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाया। कहा कि तिरंगा एक मुसलमान ने बनाया था। इसकी यात्रा निकालनी अच्छी बात है, तमाम मतभेदों के बावजूद तिरंगे पर हमारा भाजपा से तलाक नहीं हो सकता। लेकिन भाजपा को बताना होगा कि वह सावरकर को मानती या या तिरंगे को। जिस सावरकर को भाजपा और आरएसएस आदर्श मानते हैं, उन्होंने कहा कि था कि तिरंगा कभी राष्ट्र ध्वज नहीं हो सकता।

क्या चमड़े का जूता पहनना, इंसुलिन लेना बंद कर देंगे
ओवैसी ने गोरक्षकों की अराजकता की आड़ में भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि अब नया कानून चल निकला है। पशुओं की चमड़ी निकालोंगे तो आपकी चमड़ी उधेड़ देंगे। कहा, देश में 8 लाख लोग पशुओं की खाल उतारने का काम करते हैं।

गुजरात में शेर ने गाय को मार दिया। उसकी खाल उतारने वालों पर जुल्म ढहाया गया। कुछ ऐसा ही हरियाणा में हुआ। उन्होंने कहा, क्या भाजपा नेता चमड़े का जूता पहनना बंद करेंगे ? उनके नेताओं के पेट मोटे हैं, क्या वे बेल्ट लगाना बंद करेंगे। शुगर पेशेंट जो इंसुलिन लेते हैं, वह जानवर के आमाशय से बनती है, क्या वे इंसुलिन लेना बंद करेंगे ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें