फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धुंध छंटते ही बढ़ी तपिश, तापमान 35 डिग्री के पार

विज्ञापन
धूप से परेशान लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह धुंध और कोहरे से निजात रही। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चला गया। 35.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। वहीं, नमी भरी पूर्वा हवाओं की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 13 व 14 मार्च को तापमान बढ़ेगा। इसके बाद 15 व 16 मार्च को विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही हो सकती है। साथ ही दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना बनेगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

धूप से परेशान लोग।

धूप से परेशान लोग।

धूप से परेशान लोग।

धूप से परेशान लोग।

धूप से परेशान लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें