गोदाम में रखा पुराना स्टॉक भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। मरीज सस्ती दर पर दवा लेने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। वहीं, विभाग ने इस संकट से निपटने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि जल्द से जल्द दवाओं की आपूर्ति बहाल हो सके। विभाग का दावा है कि नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता सामान्य हो जाएगी।
इन दवाओं का जन औषधि केंद्रों में संकट
- विल्डाग्लिप्टिन एक्सटेंडेड रिलीज शुगर 50 एमजी
- सेफ्पोडॉक्सिम प्रॉक्सिट एंटीबायोटिक
- जीरोडाल एमआर - दर्द
- एसिब्रोफाइलीन कैप्सूल - श्वास
- पेंटाप्राजोल आईटी - गैस
- यूडीलिप 100 एमजी - लिवर
- लिनाग्लिप्टिन - शुगर
- टेलमीसार्टिन 40 एमजी - बीपी
- अल्कासोल सिरप - यूटीआई
- एमलोडिपिन - बीपी
- मल्टी विटामिन, प्रोटीन पाउडर