फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीजल के दाम बढ़ते ही बाजार पर छाई महंगाई, सबसे पहले सब्जियों पर पड़ी मार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही बाजार पर महंगाई छाने लगी है। सबसे ज्यादा महंगाई सब्जी बाजार में आई है। अन्य चीजों के दाम सोमवार से बढ़ने की आशंका है। कारोबारियों ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों पर थोक रेट में ही 5-10 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है। अन्य खाद्यान्न में भी हफ्ते भर के अंदर 10-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन




संगठित क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार से मालभाड़े में 10-15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान किया है, जबकि असंगठित क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ा दिया है, जिससे इसका तात्कालिक और सबसे ज्यादा असर सब्जियों पर पड़ा है। अनाज व अन्य सामान का तो कारोबारियों के पास स्टॉक है, लेकिन सब्जियों की आपूर्ति हर दिन करनी होती है। इससे यह मंडी में ही 5-10 रुपये किलो तक महंगी हो गई हैं।

दुबग्गा मंडी के थोक सब्जी विक्रेता कैलाश मौर्या ने बताया कि प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अरबी, मटर जैसी सब्जियां बुंदेलखंड और महाराष्ट्र से आ रही हैं, जिससे इनमें तात्कालिक इजाफा हुआ है। 16-18 रुपये किलो वाला टमाटर 20-22 रुपये किलो हो गया है। प्याज भी 14 रुपये से बढ़कर 16 रुपये किलो हो गया है। 28 रुपये किलो वाली अरबी 34 रुपये, 18 से 22 रुपये किलो वाला बैंगन 30 रुपये किलो, 30 रुपये वाली हरी मिर्च 35-40 रुपये, 50-55 वाली हरी मटर 70 रुपये किलो हो गई है। 15-20 रुपये वाली गोभी का फूल 25 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन


दाल-चावल पर एक रुपये किलो होगी तेजी

पांडेयगंज गल्ला मंडी के अध्यक्ष व लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल बताते हैं कि मिलों में चावल व दाल सुखाने वाले ड्रायर डीजल से चलते हैं, दाम बढ़ने से चावल पर 50 पैसे प्रति किलो तो दाल पर एक रुपये किलो तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। अभी लोगों के पास स्टॉक है, जिससे महंगाई नहीं बढ़ी है। एक हफ्ते बाद महंगाई दिखने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें