लखनऊ। निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय योग ओलंपियाड-2026 के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के विभिन्न जनपदों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने किया। बालक वर्ग में लखनऊ के आर्यन यादव ने 82.75 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सीतापुर की सोनाली (80.75 अंक) ने कड़े मुकाबले में बाजी मारी। बालक वर्ग में आर्यन दूसरे और दिव्यांश शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में खुशी को दूसरा और रेशमा को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य सौरभ प्रताप सिंह ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।