फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शीर्ष वरीय मयंक को हराकर आदित्य बने चैंपियन

विज्ञापन
आइटा टेनिस चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। पंजाब के आदित्य ने शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा को मात देते हुए आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता के युगल वर्ग का खिताब मयंक शर्मा और एकलव्य सिंह की जोड़ी ने जीता। आशियाना स्थित उन्नाद टेनिस अकादमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब के आदित्य (छठी वरीयता) ने टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेर को अंजाम दिया। आदित्य ने अपनी आक्रामक सर्विस और बेहतरीन ग्राउंड स्ट्रोक्स के दम पर टॉप सीड खिलाड़ी दिल्ली के मयंक शर्मा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीत ली। एकल में हार के बाद मयंक शर्मा ने युगल वर्ग में शानदार वापसी की। दिल्ली के मयंक शर्मा और उत्तर प्रदेश के एकलव्य सिंह की जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र के पार्थ पाटिल और पंजाब के आदित्य की जोड़ी को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता के समापन आयोजन सचिव समित केसरी और गोविंद मौर्या ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें