फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम की रैली से पहले दिवंगत सपा नेता का बेटा बना गाजीपुर का नया SP

Wed, 16 Nov 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
गाजीपुर में होने वाली मुलायम स‌िंह की रैली के पहले वहां के एसपी का तबादला कर अर‌व‌िंद सेन को नए एसपी के पद पर तैनाती दे दी गई। बता दें क‌ि अरव‌िंद सेन ‌द‌िवंगत सपा नेता म‌ित्रसेन के बेटे हैं। इससे पहले यहां एसपी के पद पर रव‌िशंकर छव‌ि तैनात थे ज‌िन्हें लखनऊ में पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सपा 23 नवंबर को गाजीपुर में होने वाली मुलायम स‌िंह की रैली की तैयारी में जोरशोर से जुटी है। मंगलवार को इस रैली की तैयार‌ियों को लेकर श‌िवपाल यादव ने बैठक की थी।

सपा सुप्रीमो की गाजीपुर रैली को लेकर काफी द‌िनों से तैयारी की जा रही है। बीते द‌िनों पीएम मोदी ने गाजीपुर में रैली की थी। मोदी ने जनता को र‌िझाने की पूरी कोश‌िश की थी और वहां कुछ देर तक लोगों को भोजपुरी में संबोध‌ित क‌िया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुलायम की रैली में भीड़ जुटाने की कोश‌िश

मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
अब सपा की कोशिश है कि मुलायम सिंह की रैली में मोदी की रैली से ज्यादा भीड़ जुटाई जाए। सपा ने पीएम की रैली से दो से तीन गुना अधिक भीड़ लाने का लक्ष्य रखा है। 

अब सपा भी मुलायम की रैली को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। माना जा रहा है क‌ि इसील‌िए वहां रैली के पहले अपने पसंदीदा कप्तान को न‌ियुक्त क‌िया गया है। अरव‌िंद सेन इससे पहले लखनऊ में पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी के पद पर तैनात थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें