फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है: भाजपा

Fri, 15 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
‘उस्ताद’ (अपग्रेडिंग द स्किल एंड ट्रेनिंग इन ट्रेडिशनल आर्ट/क्राफ्ट फार डेवलपमेंट) योजना की लांचिंग के लिए काशी आए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि वह भ्रमित हैं और उनका मानसिक संतुलन खो चुका है।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने योजना के बारे में कहा कि शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की स्मृतियों को संजोने के लिए जल्द ही कौशल विकास से जुड़ी एक बड़ी योजना शुरू करने की तैयारी है।

इस योजना का सर्वाधिक लाभ अल्पसंख्यक युवाओं को मिलेगा। गुरुवार की दोपहर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में नकवी ने कहा कि योजना का प्रारूप तैयार हो रहा है। जल्द ही इसकी तस्वीर सामने होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

राहुल पर भी कसा तंज

नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला, कहा राहुल को खेती-किसानी का थोड़ा भी ज्ञान नहीं है। वे कपास और कपड़े में अंतर नहीं समझते मगर आज किसानों के हक के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे सियासी सूरमाओं ने ही अल्पसंख्यकों का राजनीतिक शोषण किया है।

उन्होंने यूपी की राजनीति पर कहा कि उत्तर प्रदेश में लालफीताशाही हावी है। यहां के अफसर केंद्रीय योजनाओं में कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

यही वजह है कि तमाम योजनाओं में अड़चनें आ रही हैं। काम शुरू तो हो रहा है मगर बीच में ही अटक जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें