फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरी को सफाई देंगी निष्कासित अरुणा

Tue, 25 Mar 2014 11:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की अवध जोन की निष्कासित संयोजक अरुणा सिंह ने सोमवार को कहा कि वे अरविंद केजरीवाल को सफाई देने 27 मार्च को दिल्ली जा रही हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने उनका पक्ष जाने बगैर ही जल्दबाजी में निर्णय कर लिया। उन्हें व पार्टी को बदनाम करने की साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है।
सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अरुणा सिंह ने कहा कि 21 मार्च को पार्टी से निष्कासित होने की सूचना मीडिया के जरिये ही मिली थी।

मेरे खिलाफ साजिश की गई है। आम आदमी पार्टी को तन, मन, धन व खून-पसीना लगाकर यूपी में खड़ा किया है।

आज मेरे ही ऊपर पैसे मांगने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, पार्टी से वे सीडी भी मांगेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें