फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 'टीवी के श्रीराम' ने किए रामलला के दर्शन, बोले - राम मंदिर आंदोलन में रही रामायण धारावाहिक की भूमिका

Sat, 22 Apr 2023 01:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामायण सीरियल में भगवान श्रीराम का कालजयी किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने शनिवार को अपने परिजनों के साथ रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन
अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे अरुण गोविल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 के दशक के धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले फिल्म अभिनेता अरुण गोविल शनिवार को रामलला के दरबार पहुंचे तो भावुक हो उठे। रामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में रामायण धारावाहिक की भी अहम भूमिका रही।

विज्ञापन


धारावाहिक के जरिए भगवान श्रीराम की महिमा को पूरे विश्व में स्वीकार किया गया जो मंदिर आंदोलन का आधार भी बना। उन्होंने कहा कि बहुत समय से इच्छा थी कि अयोध्या के रामलला का दर्शन किया जाए अयोध्या हमारे धर्म संस्कृति का केंद्र बिंदु है यहां आना निश्चित रूप से सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि रामायण का एक-एक शब्द, दोहा और चौपाई अमृत के समान है। इसको जितनी बार पढ़िए हर बार इसके अलग-अलग अर्थ निकलते हैं।


ये भी पढ़ें - अयोध्या हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी: बस में फंसे थे यात्री, हर तरफ थी चीख-पुकार... पर हम कुछ न कर सके
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Atiq Ahmed: माफिया अतीक की दौलत देख हैरान रह गई पुलिस, पांच राज्यों में फैला था कारोबार


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हर वर्ग को गले लगाया उसके पीछे यही संदेश था कि समाज में सबकी सहभागिता होती है। आज जो राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इसके पीछे 500 सालों का संघर्ष है। लाखों लोगों का बलिदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से मंदिर निर्माण को अपने हाथों में लिया है और इसको प्रमुखता दी है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन


रामचरितमानस व हनुमान चालीसा को लेकर विवाद खड़ा करने वालों पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने आप को लाइमलाइट में लाने के लिए ऐसा करते हैं। बताया कि वे अयोध्या पर आधारित फिल्म  की शूटिंग के लिए अयोध्या आए हैं। फिल्म में राम मंदिर आंदोलन का इतिहास दर्शाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिल्म में वे एक सन्यासी की भूमिका में है जिसकी दिली इच्छा है कि राम मंदिर बने और वह अपने राम का दर्शन कर पाए। उन्होंने अयोध्या के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें