व्यापारियों और आम लोगों को जागरूक करती टीम।
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू) ने शनिवार को टेढ़ी पुलिया और विकासनगर क्षेत्र में अभियान चलाकर 42 खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान लाल चटनी और बिरयानी के दो नमूनों में कृत्रिम रंग पाया गया। टीम ने दोनों खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करा दिया और संबंधित कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 60 खाद्य कारोबारियों और आम लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान, सुरक्षित भोजन के महत्व और खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कारोबारियों से अपील की कि खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री में केवल अनुमन्य सामाग्री का ही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि सोमवार को ऐशबाग क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
व्यापारियों और आम लोगों को जागरूक करती टीम।
व्यापारियों और आम लोगों को जागरूक करती टीम।
व्यापारियों और आम लोगों को जागरूक करती टीम।