अरशद वारसी ने कहा कि मैं बहुत पहले से लखनऊ आ रहा हूं। तीस साल पहले और आज के लखनऊ में जमीन-आसमान का अंतर है। अब यहां साफ-सफाई बहुत देखने को मिलती है। कहा, मुझे यहां का चिकन और चिकन के कपड़े दोनों ही बहुत पसंद हैं। जब भी यहां आता हूं तो चिकन के कुर्तें लेकर जाता हूं। अरशद ने कहा कि लखनऊ मेरे दिल के करीब है। मेरी एक फिल्म थी सहर, जिसमें एसएसपी अजय कुमार का मुख्य किरदार मैंने निभाया था। उसकी शूटिंग भी यहीं हुई थी। इसके अलावा एक और फिल्म डेढ़ इश्किया की शूटिंग भी लखनऊ में हुई थी।