लखनऊ। पारा निवासी युवती ने पूर्व प्रेमी पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म और 25 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पारा पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
युवती के मुताबिक, कुछ समय पहले उसका प्रेम प्रसंग अदनान खान से था। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने उनकी अश्लील तस्वीर और वीडियो बनाई थी। कुछ दिन बाद उसने आरोपी से दूरी बना ली तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोपी ने वीडियो और तस्वीर के बदले उनसे 25 हजार रुपये वसूले और दुष्कर्म भी किया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।