लखनऊ। लूट, मारपीट व तोड़फोड़ की झूठी सूचना देने वाले छह लोगों को गोसाईंगंज पुलिस ने बुधवार शाम गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक गोसाईंगंज के बीरमपुर निवासी विपिन कुमार ने बुधवार सुबह कंट्रोल रूम को सूचना दी कि गांव के शंभू और गोविंद ने उसने 20 हजार रुपये लूट लिए। जांच में पता चला कि जुए में तीनों का विवाद हुआ था। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
उधर, देहरामऊ में दाल खरीदने को लेकर विपत्ति का दुकानदार राधेलाल से झगड़ा हुआ था। राधे ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। मामला झूठा पाए जाने दोनों को पकड़ा गया। सुरियामऊ निवासी राजकुमार ने सीएम पोर्टल पर जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। यह मामला भी फर्जी पाया गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया।