फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Thu, 15 Oct 2020 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मणिलाल पाटीदार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत, भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के मामले में फरार चल रहे तत्कालीन पुलिस कप्तान मणिलाल पाटीदार, करबई थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला और सिपाही अरुण यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। बृहस्पतिवार को यह वारंट भ्रष्टाचार निवारण के प्रभारी विशेष न्यायाधीश हरेंद्र बहादुर सिंह ने जारी किया है।
विज्ञापन


इससे पहले विवेचक ने कोर्ट को बताया कि इंद्रकांत ने तत्कालीन एसपी मणिलाल पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए थे। बाद में एक वीडियो जारी एसपी से जान को खतरा बताया था। इसके अगले दिन उसे संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई थी और इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी व डीसी यादव ने बताया कि इस मामले में मणिलाल पाटीदार को निलंबित कर उनके खिलाफ महोबा कोतवाली एफआईआर दर्ज कराया गया था। तब से पुलिस पाटीदार समेत तीनों को तलाश रही है, पर किसी का पता नहीं चल रहा है। इसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें