फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अर्णवी, मेगन, किमाया व प्रज्ज्वल जीते

विज्ञापन
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। किरन अग्रवाल मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अर्णवी पाठक, मेगन प्रकाश, किमाया सिंह और प्रज्ज्वल पाठक ने प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित की जा रही है। लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन इसकी मेजबानी कर रहा है और स्पर्धाएं शुक्रवार से शुरू हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग की स्पर्धाएं शामिल हैं। गोमतीनगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में मुकाबले खेले जा रहे हैं। बालिका अंडर-15 एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में अर्णवी पाठक ने एकांशी सिंह को 30-7 से हराया। किमाया सिंह ने शोभना सिंह भदौरिया को 30-24 से शिकस्त दी। सारा अली ने पंखुड़ी मौर्या को 30-9 से मात दी। ऋद्धि दुबे ने सांची सिंह को 30-27 से हराया। कस्तूरी सिंह ने सान्वी शुक्ला को 30-10 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। मेगन प्रकाश ने रिया वर्मा को 30-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-17 एकल में प्रज्ज्वल पाठक ने आरिज खान को 30-2 से हराया। तथास्तु राय ने अरिंजय सिंह को 30-15 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग में कस्तूरी सिंह ने महक सिंह को 30-20 से हराया। बालक अंडर-11 में आयुष ने अंशुमान को 30-6 से मात दी। तेजस प्रताप सिंह ने विभू सिंह को 30-19 से हराया।
विज्ञापन

बालिका अंडर-11 वर्ग में अदिति झा ने ईशरानी सिंह को 30-8 से पटखनी दी। बालिका अंडर-13 के प्री क्वार्टर फाइनल में अनायिका ने आराध्या अवस्थी को 30-12 से हराया। किमाया सिंह ने आराध्या को 30-6 से शिकस्त दी। अभिसारिका सिंह ने अंबिका झा को 30-20 से हराया। रिधिमा अग्रवाल, एकांशी सिंह और अदिति झा ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें