यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (यूएचक्यू) के तहत फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 से 16 नवंबर तक किया जाएगा।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा मैदान में होने वाली इस भर्ती में शहीदों के आश्रित, सेवारत और पूर्व सैनिकों के पुत्र और सेवारत जवानों के सगे भाई हिस्सा ले सकते हैं।
भर्ती सैनिक ट्रेडसमैन (संगीतकार), सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क, सैनिक जीडी (खिलाड़ी) के पदों के लिए की जाएगी।
मध्य कमान मुख्यालय की जनसंपर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने बताया कि 10 नवंबर को सैनिक ट्रेडसमैन (केवल रिलेशन अभ्यर्थियों के लिए) की भर्ती में सभी राज्यों व सभी जातियों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।