फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हथियारबंद बदमाश घर में घुसे, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित पश्चिम विहार कॉलोनी में शनिवार रात करीब दो बजे हथियारबंद बदमाश एक घर में घुस गए। पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

पश्चिम विहार कॉलोनी निवासी अभिषेक पाण्डेय के घर में दो बदमाश तमंचा और तलवार लेकर मुख्य गेट व कमरे का दरवाजा तोड़कर घुस आए। उस वक्त परिवार सो रहा था। पीड़ित के मुताबिक बदमाश 30 मिनट तक सामान टटोलते रहे। इसी दौरान अलमारी गिरने की आवाज हुई तो दोनों बाहर निकल गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाहर लगे कैमरे में भी बदमाश सड़क पर टहलते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कॉलोनी में गश्त कराने की मांग की है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें