फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरिका और आन्या ने बनाई अंतिम 4 में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आरिका सिंह और आन्या ने अपने मुकाबले जीतते हुए आइटा अंडर-12 टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में बालिका वर्ग के अंतिम चार में जगह बनाई। अन्य मुकाबलों में वरिका अग्रवाल और हिया चौहान ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेनिस एरीना में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के चारों क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसके अंतर्गत आरिका सिंह ने अन्वेषा सिंह को 6-3, 6-2, आन्या ने सान्वी जायसवाल को 6-4, 6-2, वरिका अग्रवाल ने अनाइशा सिंह को 6-1, 6-2 और हिया चौहान ने अंशिका धीमान को 6-1, 6-2 से पराजित किया। प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग के अंतर्गत अश्विक श्रीवास्तव ने प्रणय शुक्ला को 6-4, 6-2, आरिश सेठी ने अजमीत सिंह को 7-5, 6-3, मो. हमदान ने अविग्न वर्मा को 7-5, 2-6, 6-2 और रुद्र चौरसिया ने आरव श्रीवास्तव को 3-6, 7-6(3), 7-5 से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें