फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोकिला ने पैरा जूडो वर्ल्ड कप में जीता पहला पदक

विज्ञापन
जूडोका कोकिला
विज्ञापन
लखनऊ। आईबीएसए पैरा जूडो वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय महिला टीम के खाते में पहला पदक आया। तिब्लिसी (जार्जिया) में आयोजित प्रतियोगिता में यह सफलता हरियाणा की पैरा जूडोका कोकिला ने हासिल की। उन्होंने प्रतियोगिता के महिला वर्ग की जे-2 श्रेणी के 52 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में कोकिला ने तुर्की के उके को पराजित किया। लखनऊ में संचालित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में ट्रेनिंग लेने वाली कोकिला पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके कोच और इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार ने बताया कोकिला की इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें