फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी : नसीमुद्दीन से भिड़े कांग्रेस के पैनलिस्ट, प्रियंका तक पहुंचा मामला

Sun, 27 Jun 2021 09:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शनिवार को कांग्रेस मीडिया विभाग की बैठक बुलाई गई थी। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रवक्ताओं के दिन तय करने के लिए कुछ नाम पुकारे। इनमें अब्बास हैदर का नाम नहीं था, तो उन्होंने आपत्ति की।
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की मीडिया विभाग की बैठक में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया। अपना अधूरा नाम पुकारे जाने से नाराज पैनलिस्ट अब्बास हैदर पूर्व मंत्री और मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी से भिड़ गए। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि मामला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तक पहुंच गया। रविवार को अब्बास को मीडिया पैनल से निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को कांग्रेस मीडिया विभाग की बैठक बुलाई गई थी। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रवक्ताओं के दिन तय करने के लिए कुछ नाम पुकारे। इनमें अब्बास हैदर का नाम नहीं था, तो उन्होंने आपत्ति की।

इस पर नसीमुद्दीन ने पूछा कि आप अपना पूरा नाम क्या लिखते हैं? यह बात अब्बास हैदर को नागवार गुजरी और उन्होंने तीखे लहजे में जवाब दे दिया। नसीमुद्दीन ने टोकते हुए कहा, मैं आपको तब से जानता हूं जब से आप ने मेरे साथ होशियारी दिखाने की कोशिश की थी। इसके बाद वह बैठक से उठ कर चले गए। बैठक मे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उन्हें किसी तरह मना कर वापस लाए।
विज्ञापन


बाद में नसीमुद्दीन ने बैठक में होशियारी का रहस्य खोलते हुए कहा कि एक बार अब्बास एक अन्य व्यक्ति को उनके पास लेकर आए और भाजपा ज्वाइन करने के लिए कहा। हालांकि, अब्बास हैदर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें