रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया। बृहस्पतिवार को प्रयागराज से बरेली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे विलंब से आई। जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस और शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल और टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक-एक घंटे, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे विलंब से पहुंची। बाकी ट्रेनें भी देर से आईं, लेकिन लेटलतीफी आधे घंटे से कम रही।
बुधवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। यात्री इधर-उधर टहल कर समय बिताते रहे।