फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अर्चना एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे लेट

Fri, 19 Jan 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे ने ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी बिगाड़ दी है। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा खराब हालत अर्चना एक्सप्रेस की रही। जम्मू तवी से पटना जाने वाली यह गाड़ी साढ़े पांच घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। ठंड से बचाव के लिए शॉल और कंबल ओढ़े यात्री प्लेटफार्म की बेंच या प्रतीक्षालय में दुबके रहे।
विज्ञापन


दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से आई। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल डेढ़ घंटे देर से पहुंची। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल एक घंटे विलंब से आई।
प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से पहुंची। बाकी ट्रेनें आधे घंटे से कम विलंब से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से यात्री परेशान हुए। कोहरे की वजह से रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे ट्रेनें विलंब से आ रही हैं। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें कोहरे की वजह से पिछले स्टेशनों से लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें