फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'एसआईआर से करोड़ों को कर रहे मताधिकार से वंचित', आराधना मिश्रा बोलीं- संविधान पर प्रहार, वोट चोर सरकार

Wed, 07 Oct 2026 08:56 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा एसआईआर से करोड़ों को मताधिकार से वंचित कर रही है। उन्होंने नारा दिया कि संविधान पर प्रहार, वोट चोर सरकार। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
आराधना मिश्रा मोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा दिया था। लेकिन, संविधान रक्षक नागरिकों ने प्रदेश में भाजपा को आधा कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता को बैसाखियों पर ला दिया। इसके बाद भाजपा ने संविधान पर प्रहार का दूसरा रास्ता निकाला और एसआईआर के नाम पर देश के करोड़ों लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र रचा गया।

असंवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे राहुल गांधी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी एक साल से अधिक से इस असंवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने चार प्रमाण रखते हुए कहा कि वोट चोरी की दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है। इनके बीच संवैधानिक संस्था और सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणियां चुनाव आयोग और उनके प्रमुख ज्ञानेश कुमार द्वारा किए जा रहे कथित अवैधानिक कामों पर सवाल खड़ी करती हैं।

उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को सबसे ज्यादा हटाया गया

उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने भाजपा को सबक सिखाया, उसी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को सबसे ज्यादा हटाया गया। हम मुख्यमंत्री और वाराणसी से सांसद प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि जब मतदाता सूची में सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश से ही काटे गए तो आपने आपत्ति लेना तो दूर, मतदाताओं से छीने गए अधिकारों को ही सही ठहराने का काम क्यों किया?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें