फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्मृतियों में खो गए एपीएस नेहरू रोड के पुरातन छात्र

Sun, 21 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी के नेहरू रोड स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्व छात्रसंघ की ओर से मिलन समारोह हुआ। इसमें देश-विदेश से आए पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छात्रों ने स्कूल में बिताए दिनों, पुरानी यादों को साझा किया।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण में आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड का पूर्व छात्रों ने भ्रमण किया। दूसरे चरण में पूर्व छात्र मिलन भोज हुआ। एपीएस नेहरू रोड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर श्रीरंग एस. मूले मुख्य अतिथि रहे। विशेष आकर्षण वर्ष 2000 बैच की रजत जयंती का उत्सव रहा। वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया गया। एपीएस नेहरू रोड पूर्व छात्र संघ में 700 से अधिक सदस्य हैं। पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष जेबी सिंह हैं। उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं संदीप आहूजा, संरक्षक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर विक्रम हीरू व सचिव अनिल कुमार सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें