फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.76 करोड़ की हेराफेरी में यादव सिंह पर केस चलाने को मंजूरी

Wed, 28 Jul 2021 10:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वर्ष 2007-11 के बीच नोएडा प्राधिकरण में गुल इंजीनियर्स कंपनी को कुल सात काम दिए गए। यह कंपनी टेंडर पाने की शर्तें पूरी नहीं करती थी। इस मामले में सीबीआई ने जांच की। आरोप सही पाए जाने पर यादव सिंह को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यादव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने नोएडा अथॉरिटी के तत्कालीन चीफ मेंटिनेंस इंजीनियर (सीएमई-जल) यादव सिंह पर टेंडर में घपला करने के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। तत्कालीन परियोजना अभियंता वेदपाल और सहायक परियोजना अभियंता एसके अग्रवाल पर भी इन्हीं मामलों में मुकदमा चलेगा। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार ने बताया कि तय प्रक्रिया के तहत तीनों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी गई है। जांच में पाया गया कि इन प्रकरणों में यादव सिंह ने पद का भी दुरुपयोग किया जिससे नोएडा प्राधिकरण को 1.76 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

वर्ष 2007-11 के बीच नोएडा प्राधिकरण में गुल इंजीनियर्स कंपनी को कुल सात काम दिए गए। यह कंपनी टेंडर पाने की शर्तें पूरी नहीं करती थी। इस मामले में सीबीआई ने जांच की। आरोप सही पाए जाने पर यादव सिंह को जेल भेज दिया गया। सीबीआई के स्तर से चार्जशीट दाखिल करने में देरी हुई तो इसका फायदा यादव सिंह को मिला। उसे कोर्ट से एक साल पहले जमानत मिल गई। औद्योगिक विकास विभाग के आदेश में कहा गया है कि ये दंडनीय है। सरकार इन अपराधों का सक्षम न्यायालय द्वारा संज्ञान करने की स्वीकृति देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें