फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1991 बैच के आईएएस एल वेंकटेश्वरलू बने प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Fri, 22 Sep 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन
वरिष्ठ आईएएस अफसर लक्कु वेंकटेश्वरलू प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। 1991 बैच के आईएएस अफसर के नाम पर भारत निर्वाचन आयोग ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन


पिछले छह महीने से यह पद खाली पड़ा था। शुक्रवार को इसके औपचारिक आदेश जारी हो गए।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने के बाद मार्च में मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए थे।

तब से प्रदेश में यह पद खाली चल रहा था। प्रदेश सरकार ने तीन अफसरों के नामों का पैनल भेजा था। लेकिन पहले वाले पैनल को चुनाव आयोग ने रिजेक्ट कर दिया था।

इसके बाद आयोग ने प्रदेश सरकार से नया पैनल भेजने के लिए कहा था। इसमें सरकार ने 1986 बैच के अफसर कुमार कमलेश, 1989 बैच की अफसर डिंपल वर्मा व 1991 बैच के अफसर एल वेंकटेश्वरलू के नाम का नया पैनल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने इनमें से एल. वेंकटेश्वरलू के नाम पर मुहर लगा दी। करीब छह महीने बाद प्रदेश को नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें