फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मिलेगी स्कूलों में नियुक्ति, दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष और महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Thu, 04 Mar 2021 10:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद में परस्पर अंतर्जनपदीय तबादलों में स्थानांतरित शिक्षकों को स्कूलों में ऑनलाइन तैनाती मिलेगी। स्कूलों में तैनाती में दिव्यांग महिला, दिव्यांग पुरुष और महिला शिक्षक को प्राथमिकता दी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बृहस्पतिवार को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


विभाग की एसीएस के मुताबिक पारस्परिक अंतर्जनपदीय तबादलों के बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले अध्यापकों की संख्या के समतुल्य रिक्त पदों की सूचना एक साथ प्रदर्शित की जाएगी। रिक्त पदों की गणना में शून्य शिक्षक, एकल शिक्षक और दो शिक्षक वाले विद्यालयों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की सूची काउंसलिंग कक्ष के बाहर चस्पा की जाए ताकि अभ्यर्थियों को स्कूल चयन के लिए पर्याप्त समय व अवसर मिले। उन्होंने स्कूल शिक्षा महानिदेशक को काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें