लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन ने राजा मोरांग गोल्ड मेडल एवं पियरे गोल्ड मेडल के लिए पात्र खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य की ओर से सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर, संबद्ध कॉलेजों के जो उत्कृष्ट खिलाड़ी इन गोल्ड मेडल के लिए पात्रता रखते हैं, वे अपना आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों के साथ 14 जुलाई तक शाम पांच बजे तक खेल परिषद कार्यालय में जमा कर सकते हैं।