फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए 30 तक करें आवेदन

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से 30 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की है। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की 430, बीकॉम की 120, बीएससी (बायो ग्रुप) की 60 और बीएससी (मैथ्स ग्रुप) की 40 सीटों पर प्रवेश होंगे। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमए समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और इतिहास में 60-60, अंग्रेजी में 50 तथा गृहविज्ञान में 20 सीटें निर्धारित हैं। एमएससी रसायन विज्ञान में 30 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही समग्र प्रवेश व्यवस्था के तहत समर्थ पोर्टल पर लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (एलयूआरएन) अनिवार्य होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कॉलेज के हेल्पलाइन नंबर 0522-4041116 या ई-मेल pracharyaddugmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें