निशुल्क एआई कोर्स के लिए नौ तक करें आवेदन
लखनऊ। यूपी बोर्ड के राजकीय, अनुदानित और निजी माध्यमिक विद्यालयों में 15 अप्रैल से शुरू हो रहे निशुल्क ऑनलाइन एआई कोर्स के लिए अब नौ अप्रैल तक आवेदन होंगे। समग्र शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। कोर्स के नोडल अधिकारी हरि ओम ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से शुरू हो रहे प्रशिक्षण कोर्स के लिए https://iur.ls/MPIT_AI पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।