लखनऊ। मत्स्य संपदा, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। मत्यय विभाग के विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in के जरिये आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई है। योजनाओं का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूर्व वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदकों को भी दोबारा आवेदन का अवसर दिया गया है। योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी जनपदीय, मंडलीय तथा मत्स्य निदेशालय के कार्यालयों से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। लखनऊ के आवेदक मत्स्य पालक विकास अभिकरण, कमरा संख्या एफ-26, प्रथम तल, विकास भवन, इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।