तीन और गोल्ड मेडल के लिए मांगे गए आवेदन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का 68वां दीक्षांत समारोह 10 सितंबर को होगा। इससे पहले शुक्रवार को लविवि की ओर से तीन और मेडल के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें बैनर्जी रिसर्च प्राइज, गोपालदास मेमोरियल मेडल, राजा शंकर शाही गोल्ड मेडल का नाम शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।