लखनऊ विश्वविद्यालय: पहली आवंटन सूची जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश परीक्षा सत्र-2025-26 की काउंसिलिंग के क्रम में शुक्रवार को पंच वर्षीय एलएलबी और अप्लायड जीयोलाॅजी की सीटों के लिए पाठ्यक्रम के मेरिट के अनुसार पहली आवंटन सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि विद्यार्थी चार अगस्त तक फीस जरूर जमा कर दें।