फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 14 पॉली क्लीनिक में विशेषज्ञों की तैनाती के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुरू होने वाली पॉली क्लीनिक के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के भर्ती के लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं। कमेटी के जरिये इन डॉक्टरों का बिना इंटरव्यू चयन कर उन्हें पॉली क्लीनिक से संबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) हैं। इन केंद्रों पर एमबीबीएस डॉक्टर ही तैनात हैं। विशेषज्ञ न होने से मरीजों को दूसरे बड़े अस्पताल जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए एनएचएम 14 पॉली क्लीनिक शुरू कर रहा है। हर क्लीनिक पर दो विशेषज्ञ तैनात होंगे। इसके लिए ईएनटी, बाल रोग, गाइनकोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन, कैंसर विशेषज्ञ समेत अन्य विधा के विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। हर क्लीनिक के लिए करीब दस लाख रुपये का बजट भी मिल चुका है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है विशेषज्ञों से अनुबंध करके मार्च तक क्लीनिक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें