लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाले तृतीय संस्कृत ओलंपियाड 2025 के लिए अब 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को संस्कृत विषय की जानकारी है वे आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि संस्कृत ओलंपियाड अखिल भारतीय ऑनलाइन प्रतियोगिता है। इससे विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा और भारतीय ज्ञान प्रणालियों के प्रति रुचि पैदा की जाती है। प्रतियोगिता में एआई संचालित तकनीकों और पारंपरिक तरीकों से संस्कृत सीखने और उसमें प्रतिस्पर्धा करने का अवसर दिया जाता है। सफल विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा।