फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन में दाखिले के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन पाठ्यक्रम की छह सीटों पर प्रवेश के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन लेगा। इनमें एक-एक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार दो वर्ष के पाठ्यक्रम की कुल फीस 1,67,400 रुपये है। चार किस्त में इसका भुगतान करना होगा। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 600 रुपये और अन्य के लिए एक हजार रुपये है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की उम्र 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसके पास बीएससी न्यूक्लियर मेडिसिन या बीएससी की गणित और फिजिक्स विषयों के साथ डिग्री होनी चाहिए।



प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले

पाठ्यक्रम में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। बहुविकल्पीय 100 सवाल पूछे जाएंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 और सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। 25 सवाल फिजिक्स, 25 केमिस्ट्री, 20 बायोलॉजी, 10 अंग्रेजी, 10 करंट अफेयर्स और 10 सवाल गणित और कंप्यूटर ज्ञान पर आधारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें