फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कथक के चार पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में संचालित कथक केंद्र में चार पाठ्यक्रमों प्रवेशिका, परिचय, प्रबुद्ध और पारंगत के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन्हें जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है।
विज्ञापन


दो वर्ष की अवधि वाले ये सभी कोर्स भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से संचालित होंगे और कक्षाएं संगीत नाटक अकादमी में चलेंगी। संगीत नाटक अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि अभ्यर्थियों को bhatkhandeuniversityadm.samarth.edu.in पर आवेदन करने होंगे।



प्रवेशिका में दाखिले के लिए कक्षा चार उत्तीर्ण होनी चाहिए और दस वर्ष की आयु पूरी होने के साथ संबंधित विषय का ज्ञान होना जरूरी है। कोर्स परिचय के लिए अभ्यर्थी का कक्षा छह पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित विषय में विश्वविद्यालय प्रवेशिका या फिर विवि की ओर से मान्य कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
विज्ञापन


डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि पाठ्यक्रम प्रबुद्ध के लिए संबंधित विषय में विवि की परिचय परीक्षा या विवि की ओर से चार वर्षीय डिप्लोमा के समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा कक्षा आठ उत्तीर्ण होना चाहिए।



पारंगत कोर्स में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में विवि की प्रबुद्ध या विवि की ओर से मान्य छह वर्षीय डिप्लोमा के समकक्ष परीक्षा का उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभ्यर्थी कक्षा दस पास होना चाहिए। अन्य किसी भी जानकारी के लिए भातखंडे विवि की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें