फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई में प्रवेश के लिए 22 तक आवेदन, प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा स्टाइपेंड

Wed, 11 Jun 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईटीआई में प्रवेश के लिए 22 तक आवेदन, प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा स्टाइपेंड
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय व निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए 22 जून तक आवेदन होंगे। टाटा के सहयोग से शुरू होने वाले कोर्स में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि संस्थान में कुल 26 व्यवसाय संचालित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स की ओर से संचालित डीएसटी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत संस्थान के 13 व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थियों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। प्रवेश के लिए इच्छुक 8 वीं या 10 वीं पास अभ्यर्थी www.sevtup.in वेबसाइट के जरिये पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के संबंध में अधिक जानकारी व सहायता के लिए संस्थान से सीधे संपर्क किया जा सकता है या हेल्पलाइन नंबर- 0522-4047658, 9369876790, 6307236612, 8655319819 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें