फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा विधायक पर दर्ज केस में गवाहों को डिस्चार्ज करने की अर्जी

Fri, 03 Nov 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआई पीएसएस के रीडर को बंधक बनाकर पिटाई करने के मामले में वादी ने गवाहों को डिस्चार्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह नवंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

केएनआई पीएसएस के अंग्रेजी विभाग के रीडर वीपी सिंह ने कॉलेज के मैनेजर व भाजपा विधायक विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह के खिलाफ 11 अक्तूबर 2004 को बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया था। विधायक के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि वादी मुकदमा वीपी सिंह की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर गवाहों को डिस्चार्ज करने की मांग की गई है।
एमएलसी पर दर्ज केस में आज होगी बहस
सुल्तानपुर। भाजपा के एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व उनके दो समर्थकों के खिलाफ दर्ज आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बृहस्पतिवार को बहस नहीं हो पाई। एमएलसी के अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि कोर्ट ने दोनों पक्षों को शुक्रवार को बहस करने का आदेश दिया है। 11 मई 2019 को कोतवाली देहात थाने में पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया था। (संवाद)
विज्ञापन

घेरा डालो-डेरा डालो केस में गवाह तलब
सुल्तानपुर। सपा की ओर से शहर के तिकोनिया पार्क में 23 अक्तूबर 2008 को घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि सपाइयों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा, मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सरकारी वकील वैभव पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने कलेक्ट्रेट के कर्मी विजय श्रीवास्तव को गवाही के लिए तलब करते हुए सुनवाई के लिए सात नवंबर की तिथि नियत की है। (संवाद)
कछुओं की तस्करी करने के तीन आरोपी भेजे गए जेल
सुल्तानपुर। कछुआ तस्करी के आरोप में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम ने मोहम्मदपुर हसवा सुरवन मोड़ के पास से गांधी नगर निवासी मोतीलाल, गौरीगंज के चतुरीपुर मऊ निवासी राजबहादुर पहलवान और रायबरेली के ग्राम पूरे बहराम ऊंचाहार निवासी अजय यादव को बुधवार को गिरफ्तार किया था। कब्जे से 1,167 कछुआ बरामद किए थे। तीन आरोपियों को सीजेएम सपना त्रिपाठी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। वन विभाग के अधिवक्ता एमपी त्रिपाठी ने बताया कि सीजेएम ने बरामद कछुओं को गोमती नदी में छोड़ने का आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें