फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा की ये है तारीख

Sun, 07 Jul 2019 12:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राष्ट्रीय भारतीय सैनिक कॉलेज, देहरादून में सत्र जुलाई 2020 की कक्षा आठ में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा सिटी स्टेशन लखनऊ स्थित राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में एक और दो दिसंबर को होगी।

विज्ञापन


उपशिक्षा निदेशक माध्यमिक विभा मिश्रा ने बताया कि कक्षा आठ में दाखिले के लिए छात्र की उम्र एक जुलाई 2020 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं छात्र का एक जुलाई 2020 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन पत्र व विवरण पत्रिका राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन का शुल्क सामान्य उम्मीदवार के लिए 600 रुपये और एससी-एसटी के  लिए 555 रुपये निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से होगी लिखित परीक्षा

कक्षा आठ में छात्रों को लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाता है। एक दिसंबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अंग्रेजी और दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक गणित प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। वहीं दो दिसंबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का बौद्धिकज्ञान तथा व्यक्तित्व परीक्षा 7 अप्रैल 2020 को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें