युवा साहित्यकार सम्मान के लिए मांगे आवेदन
भाऊराव देवरस सेवा न्यास समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी पंडित प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान देगा। इस क्रम में समिति ने युवा साहित्यकारों से प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। समिति के संयोजक डॉ. विजय कुमार कर्ण ने बताया कि इच्छुक साहित्यकार अपनी मौलिक पुस्तक, आयु प्रमाण के साथ भेज सकते हैं। साहित्यकार की आयु चालीस वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। लेखक अपनी कृति बायोडाटा के साथ 31 अगस्त तक भाऊराव देवरस सेवा न्यास, निराला नगर के पते पर भेज सकते हैं।