फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि में प्रवेश के लिए आवेदन 15 मार्च से

विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक सप्ताह पहले कोर्सवार सीटों की संख्या वेबसाइट पर अपलोड करवा दी थी। अब समर्थ पोर्टल 15 मार्च से खुल जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 45 दिनों तक चलेगी। एमए हिंदी में 30, अंग्रेजी में 36, अरेबिक में 30, संस्कृत में 30 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। बीए अरेबिक, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू में 60-60 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसी तरह से बीए अवधी की 30, फ्रेंच में 30, चीनी भाषा में 30, जर्मन में 30, जैपनीज में 30 और पाली में 30 सीटों पर प्रवेश होंगे। वहीं एलएलम, बीए एलएलबी पांच वर्षीय, एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स में 60-60 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसके अलावा बी-फॉर्मा-डी- फॉर्मा में 60-60 सीटें हैं। एमटेक अलग-अलग विषयों में 90 सीटें, बीटेक के अलग-अलग कोर्सों में 540 सीटों पर प्रवेश होंगे। एमए शिक्षा, पत्रकारिता, इतिहास में 60-60 सीटें हैं। एमए जियोग्राफी में 30, होमसाइंस में 30, सोशियोलॉजी में 30-30 सीटें हैं। विवि की वेबसाइट https://kmclu.ac.in पर समर्थ पोर्टल का लिंक उपलब्ध रहेगा। यहां विद्यार्थी पंजीकरण करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें